Saturday, November 17, 2018

आज कार्तिक संकान्ति के उपलक्ष्य पर कार्तिक स्नान यात्रा पर कीर्तन में शामिल हुए *प्रदेश कार्यकारिणी बिशेष आमंत्रित सदस्य सह भाजपा के तेज तर्रार नेता श्री समीर मोहन्ती जी* साथ मे चंदन दास देवाशीष दास मानस दास शेखर बेरा सुमित दास भोला दास चिंतामोनी दास प्रदीप दास नित्यानन्द दास गोपाल दास महादेव दास कनाई लाल दास रंजीत दास आदि उपस्थित थे

रांची

पारा शिक्षकों की मांगों पर विचार करनेवाली कमिटि की अनुसंशा पर सरकार ने उनका मानदेय बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रोजेक्ट भवन में पारा शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता में यह जानकारी मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने दी। उन्होंने कहा कि इससे सरकार पर 40 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार बढ़ेगा और 56 हजार 170 पारा शिक्षक इससे लाभान्वित होंगे। साथ ही पारा शिक्षकों के लिए कल्याण कोष का गठन एवं टेट पास प्रमाण पत्र का अवधि विस्तार 5 वर्ष से 7 वर्ष किया जाएगा। उन्होंने प्रतिनिधमंडल से अपील की कि इस अनुशंसा की प्रक्रिया को लागू करने में वे सहयोग करें, ताकि यह काम निर्विघ्न हो सके।

झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनते ही सारी मुकदमे वापस होंगे।।
विधायक श्री कुणाल सारंगी पारा शिक्षकों को संबोधित करते हुए।। अब समय आ गया है कि इस हिटलर शाही सरकार को जड़ से उखाड़ फेकना है।।

दुःखद सूचना:-
आज सुबह लगभग 6.30 बजे प्रखंड कांग्रेस कमिटी चाकुलिया के प्रखंड उपाध्यक्ष राजू महतो मटियाबांधी निवासी के पूज्य पिताजी दुरबादल महतो का आकस्मिक निधन झाड़ग्राम के अस्पताल में हो गया है।अतः आप सभी प्रखंड,थाना जिला के पदाधिकारियों से सूचना स्वरूप निर्देश है कि इस दुख की घड़ी में राजू महतो जी के साथ खड़े हो और सामाजिक दाह संस्कार की विधि को पूर्ण करने में भागीदारी निभाये। इस दुःखद घड़ी में प्रदेश कांग्रेस,जिला कांग्रेस,प्रखंड व थाना कांग्रेस कमिटी स्वर्गीय दूरबादल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

राहुल आदित्य,विधानसभा प्रभारी,बहरागोड़ा,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी।



पूर्वी सिंहभूम डुमरिया प्रखंड के माढोतिलया गांव एक ऐसा गांव जो चारो तरफ पहाडों के बीच बसा है । इस गांव के पंचायत को फोरेस्ट ब्ल़क कहते है । नाम के अनुसार ही गांव की दशा है । चारों तरफ जंगल और पहाड़ है । पहाडी होने के कारण अबतक गांव में विकास की गति धीमी है

Via News 18

Tuesday, October 30, 2018

*_" स्वच्छता ही सेवा हैं " के तहत पो्‍टका cdpo दुर्गेश नंदिनी ने दिये चार डस्टबिन




 _जमशेदपुर - - - आज हल्दीपॉखर पंचायत भवन में हल्दीपॉखर बाजार समिति व मानव सेवा समिति के अध्यक्ष को अपने निजी वेतन से पो्‍टका cdpo दुर्गेश नंदिनी ने" स्वच्छता ही सेवा हैं " को बढ़ावा देने के लिए चार डस्टबिन दिए._

             _आपको बता दें कि भारत सरकार एक ओर " स्वच्छ भारत मिशन" को बढ़ावा देने के लिए युद्ध स्तर पर पूरे देश में स्वछता अभियान चला रही हैं वहीं पोटका CDPO दूर्गेश नंदिनी मिशन स्वछता को अपने स्तर से प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता अभियान चला रही हैं जिससे प्रत्येक घर, गाँव, कस्बा, बाजार साफ सुथरा रह सके जिससे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना साकार हो सके. स्वछता को बढ़ावा देने के लिए आज cdpo दूर्गेश नंदिनी द्वारा अपने वेतन से चार बड़े डस्टबिन हल्दीपॉखर में दान दी जिससे स्वच्छ भारत मिशन को बढ़वा मिल सके. कार्यक्रम में पोटका CDPO दूर्गेश नन्दनी, मुखिया सुनील मुण्डा, ग्राम प्रधान, राज वल्लभ तांती, रतन सोनकर, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता, चंदन मिश्रा, बापी मोदक, राजेश राम, भीर्गू कालिंदी, एलएस प्रियंका कुमारी, अर्चना लिंडा, दीपिका जोजोवार, अनुराधा कुमारी, दानगी सोरेन, बंदीता विश्वास, अंजना बाग़ती, बबीता कुमारी, रीता गुप्ता आदि उपस्थित थीं._

Wednesday, October 24, 2018

*आदिवासी किसन क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट*


*आदिवासी किसन क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट*

बहरागोड़ा प्रखंड मे चिगड़ा  पंचायत  के अर्जुनबेड़ा  ग्राम में दो दिनों से फुटबाल टूर्नामेंट चल रहा था ,आज फाइनल मैच फूलकुसमा  फुटबाल टीम और मुड़ाकटी  फुटबाल टीम के बीच मैं हुआ ,जिसमें _ मुड़ाकटी  फुटबाल टीम ने जीत हासिल किया_ उक्त टीम को पहला ईनाम 8001 रुपिया और  फूलकुसमा फुटबाल टीम  को 6001 रुपिया कमिटी ने दिया  *चीफ गेस्ट  शास्त्री हेंब्रम और बहरागोड़ा झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष श्री असित मिश्रा* के साथ साथ  ललित मंडी,पोरेश मुंडा,माताल मंडी,,बासुदेव किस्कु,साईखान मंडी,कान्हू हेम्ब्रम,समेश सिंह,तरुण कुमार सिंह और कमिटी के ढेर सारे लोग मौजूद थे