Tuesday, October 30, 2018

*_" स्वच्छता ही सेवा हैं " के तहत पो्‍टका cdpo दुर्गेश नंदिनी ने दिये चार डस्टबिन




 _जमशेदपुर - - - आज हल्दीपॉखर पंचायत भवन में हल्दीपॉखर बाजार समिति व मानव सेवा समिति के अध्यक्ष को अपने निजी वेतन से पो्‍टका cdpo दुर्गेश नंदिनी ने" स्वच्छता ही सेवा हैं " को बढ़ावा देने के लिए चार डस्टबिन दिए._

             _आपको बता दें कि भारत सरकार एक ओर " स्वच्छ भारत मिशन" को बढ़ावा देने के लिए युद्ध स्तर पर पूरे देश में स्वछता अभियान चला रही हैं वहीं पोटका CDPO दूर्गेश नंदिनी मिशन स्वछता को अपने स्तर से प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता अभियान चला रही हैं जिससे प्रत्येक घर, गाँव, कस्बा, बाजार साफ सुथरा रह सके जिससे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना साकार हो सके. स्वछता को बढ़ावा देने के लिए आज cdpo दूर्गेश नंदिनी द्वारा अपने वेतन से चार बड़े डस्टबिन हल्दीपॉखर में दान दी जिससे स्वच्छ भारत मिशन को बढ़वा मिल सके. कार्यक्रम में पोटका CDPO दूर्गेश नन्दनी, मुखिया सुनील मुण्डा, ग्राम प्रधान, राज वल्लभ तांती, रतन सोनकर, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता, चंदन मिश्रा, बापी मोदक, राजेश राम, भीर्गू कालिंदी, एलएस प्रियंका कुमारी, अर्चना लिंडा, दीपिका जोजोवार, अनुराधा कुमारी, दानगी सोरेन, बंदीता विश्वास, अंजना बाग़ती, बबीता कुमारी, रीता गुप्ता आदि उपस्थित थीं._

Wednesday, October 24, 2018

*आदिवासी किसन क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट*


*आदिवासी किसन क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट*

बहरागोड़ा प्रखंड मे चिगड़ा  पंचायत  के अर्जुनबेड़ा  ग्राम में दो दिनों से फुटबाल टूर्नामेंट चल रहा था ,आज फाइनल मैच फूलकुसमा  फुटबाल टीम और मुड़ाकटी  फुटबाल टीम के बीच मैं हुआ ,जिसमें _ मुड़ाकटी  फुटबाल टीम ने जीत हासिल किया_ उक्त टीम को पहला ईनाम 8001 रुपिया और  फूलकुसमा फुटबाल टीम  को 6001 रुपिया कमिटी ने दिया  *चीफ गेस्ट  शास्त्री हेंब्रम और बहरागोड़ा झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष श्री असित मिश्रा* के साथ साथ  ललित मंडी,पोरेश मुंडा,माताल मंडी,,बासुदेव किस्कु,साईखान मंडी,कान्हू हेम्ब्रम,समेश सिंह,तरुण कुमार सिंह और कमिटी के ढेर सारे लोग मौजूद थे

सुपोषण की तरफ बढ़ाया गया एक-एक कदम स्वस्थ भारत के लिए बहुत जरूरी है-- उपायुक्त अमित कुमार*

जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।

जमशेदपुर।
24-10-2018

============================
============================
***********************************
*सुपोषण की तरफ बढ़ाया गया एक-एक कदम स्वस्थ भारत के लिए बहुत जरूरी है-- उपायुक्त अमित कुमार*
***********************************

*उत्तम खानपान और स्वस्थ जीवन के लिए आमजन को प्रेरित करने के उद्देश्य से एफएसएसएआई द्वारा आहूत स्वस्थ भारत यात्रा की टीम कल जमशेदपुर पहुंची। आगे की यात्रा के लिए बैटन का हस्तांतरण अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम को किया गया। आज आर्मरी ग्राउंड बिष्टुपुर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए और नुक्कड़ नाटक तथा छऊ नृत्य के माध्यम से बेहतर खान-पान का संदेश दिया गया।*

ज्ञात हो कि “स्वस्थ भारत यात्रा” एक साइक्लाॅथन है “ईट राइट इंडिया” के मंत्र को जन जन तक पहुंचाने के लिए। इस यात्रा के माध्यम से एफएसएसएआई ने स्वस्थ जीवन के मूलमंत्रों को बड़ी ही सरलता से जन-जन तक पहुंचाने की अनूठी पहल की है।

इस अवसर पर  उपायुक्त श्री अमित कुमार ने कहा कि छोटे-छोटे सम्मिलित प्रयासों से बच्चों को बेहतर खानपान की जानकारी देने और शरीर के स्वस्थ रहने के लिए कौन-कौन से खाद्य पदार्थ, फल सब्जी का महत्व है यह बताने की जरूरत है। मौखिक रूप से उपदेशात्मक तरीके से बताने से बेहतर है कि बच्चों को सहभागिता पूर्ण तरीके से और रोचक ढंग से बेहतर खानपान की जानकारी दी जाए। *उपायुक्त ने कहा कि कुपोषण आज के समय की एक बड़ी समस्या है और सुपोषण की तरफ बढ़ाया गया एक-एक कदम स्वस्थ भारत के लिए बहुत जरूरी है। कुपोषण एक बहुत बड़ी चुनौती है जिससे बच्चे सीवियरली एक्यूट मालनरिश्ड होने के कारण या तो असमय काल कवलित हो जाते हैं या फिर घातक बीमारियों से जूझते रहते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों को खास रूप से बेहतर खानपान की जानकारी देते हुए सभी को अपनी जीवनशैली में आवश्यक बदलाव लाने के लिए सम्मिलित प्रयास किए जाने की जरूरत है।* उन्होंने कहा कि बच्चों में स्वस्थ भोजन की आदत शुरू से ही डालें जिससे कि आगे चलकर बच्चे खुद बेहतर खान पान को अपनाते हुए  और लोगों को भी यह जानकारी दें। उन्होंने कहा कि ईट राइट इंडिया मूवमेंट और स्वस्थ भारत यात्रा के उद्देश्य की पूर्ति तभी होगी जब व्यापक जनमानस में इन विषयों को लेकर विमर्श पैदा हो और इसके सकारात्मक परिणाम निकल कर सामने आएं।

उपायुक्त ने कहा कि जमशेदपुर के नागरिकों द्वारा भी इस यात्रा की सराहना करते हुए जन भागीदारी सुनिश्चित हुई है। *उपायुक्त ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सोच भी यही है कि बीमार पड़ने पर इलाज करने के बजाय बचावकारी उपाय पहले से अपनाए जाएं और अपनी जीवन चर्या में आंशिक बदलाव लाते हुए छोटी मोटी बीमारियों से बचाव किया जाए।* इस तरह के कार्यक्रम रोजमर्रा की जिंदगी में स्वास्थ्य विकार उत्पन्न करने वाले खान पान की लत से निजात पाने हेतु प्रेरक साबित होते हैं।

उपायुक्त ने जिला प्रशासन की तरफ से साइक्लाॅथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का पूरे जिला प्रशासन की तरफ से आभार व्यक्त किया, जो विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर स्वास्थ्य की जागरूकता हेतु कार्य कर रहे हैं। साइकिल दल कल पूर्वाह्न 8:00 बजे पोस्टल पार्क से घाटशिला
का रुख करेगा। *"स्वस्थ भारत यात्रा" हेतु आहूत साइक्लाॅथन की विषय वस्तु के अनुरूप तारतम्य रखते हुए उपायुक्त कार्यक्रम स्थल पर साइकिल से पहुंचे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया। निश्चित रूप से जिले के उपायुक्त का कार्यक्रम स्थल तक साइकिल पर आगमन एवं साइकिल द्वारा ही प्रस्थान करने से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और जीवनशैली में बदलाव का सकारात्मक संदेश लोगों तक गया।*

*भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के संयुक्त निदेशक डॉ दिनेश कुमार शर्मा ने साइकिल रैली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के 6 स्थानों से यह रैली रवाना हुई है। जमशेदपुर में पहुंचने वाला दल रांची से 16 अक्टूबर को रवाना हुआ था और झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश की यात्रा करते हुए 27 जनवरी को साइक्लाॅथन का समापन नई दिल्ली में होगा। 18,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए 300 से अधिक जिलों में उत्तम खानपान से बेहतर सेहत की अलख जगाते हुए यह दल यात्रा करेगा।*

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम सहित अन्य पदाधिकारी गण, एनसीसी कैडेट्स करीम सिटी कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

============================
============================

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।

Thursday, October 18, 2018

iPhone XR के प्री-ऑर्डर 19 अक्टूबर से भारत में होंगे



झारखंड सरकार के प्रथम और पूर्व कृषि मंत्री देवदयाल कुशवाहा नहीं रहे. सूबे के प्रथम कृषि मंत्री व हज़ारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र का लगातार तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके सरल, सहज और सादगीपपूर्ण व्यक्तित्व के धनी रहे देवदयाल कुशवाहा का बुधवार की शाम निधन हो गया. देवदयाल कुशवाहा स्वाभिमानी होने के साथ-साथ मधुरभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे. वह कार्यकर्ताओं को बड़े ही सहेजकर एकजुट रख पार्टी को मजबूत करने का कार्य करते रहे. अपने राजनीतिक यात्रा में उन्होंने ना किसी से बैर ना किसी से अत्यधिक प्रेम रखा. जीवन को भी इसी तरीके से बड़े ही संजीदगी से जिया.

पिछले कुछ दिनों से वह सांस संबंधित रोग से ग्रसित रहने के कारण पहले रांची के आलम हॉस्पिटल में और फिर मेडिका हॉस्पिटल में लगातार वेन्टीलेटर पर इलाजरत रहे. एकाएक तबियत खराब होने पर फिर से ज्यादा खराब होने पर आलम में भर्ती हुए और अंततः आज उन्होंने यहां आखरी सांस


Wednesday, October 17, 2018

चाकुलिया और बेंद रोड में अभी अभी एक्सीडेंट हुया है जुगीतोपा पंचायत के मारदाबांध गांव के श्रीपति मिश्र और छोटा सा बच्चा को गंभीर चोट लगा है अपने मोटर साईकिल से गिर गयी,खबर मिलते ही तुरंत हॉस्पिटल पहुँचे *भाजपा के नेता सह गरीबो का मसीहा श्री समीर मोहन्ती जी* साथ में राजू कर्मकार राजा बारीक मिथुन कर दिलीप ओझा बिद्युत सरदार आदि उपस्थित थे
कल महासप्तमी के अवसर पर मुसाबनी के तिलाबोनि pwd चौक और बादिया के पूजा पंडालों में शामिल हुए *बहरागोड़ा युवा तुर्क विधायक कुणाल षाड़ंगी जी* और साथ मे उस क्षेत्र के _मुखिया प्रधान सोरेन,झामुमो सोशियल मीडिया प्रभारी बिशु ओझा_ तिलाबनी में कमिटी सदस्यों द्वारा विधायक को माला पहना कर स्वागत किया गया।