Sunday, October 14, 2018


बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र मंगलवार सुबह 11.30 बजे 'तितली' चक्रवाती तूफान बन गया। इस तूफान के और तीव्र होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के 11 अक्तूबर की दोपहर तक ओडिशा के गोपालपुर पहुंचने का अनुमान है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तूफान का असर ज्यादा दिखेगा। तेज हवाएं चलेंगी और झमाझम बारिश होगी।

झारखंड में असर आज सेझारखंड में 'तितली' तूफान का असर बुधवार से दिखने के आसार हैं। दक्षिण झारखंड में 11 और 12 अक्तूबर को तेज बारिश हो सकती है। शेष जगहों पर मध्यम और हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है। बुधवार को जमशेदपुर और आसपास में बारिश का क्रम शुरू होगा।

पाकिस्तानी नाम है 'तितली'पाकिस्तानी मौसम वैज्ञानिकों ने 'तितली' चक्रवाती तूफान का नाम दिया है। 'लुबान' चक्रवाती तूफान का नामकरण ओमान और 'दाए' चक्रवाती तूफान का नामकरण म्यांमार के मौसम वैज्ञानिकों ने रखा। मानसून खत्म होते ही चक्रवाती तूफान बनने की स्थिति अनुकूल बनी हुई है।


No comments:

Post a Comment